वेरीकोस वेंस में कौन सी एक्सरसाइज करनी चाहिए?HealthPlanet

Posted on Tue 6th Dec 2022 : 09:28

वेरीकोस वेंस को ठीक करने के लिए 5 व्यायाम:-

1. वेरीकोस वेंस के लिए पेडलिंग

यह बहुत ही सामान्य एक्सरसाइज है जो वेरीकोस वेंस को ठीक करने में उपयोगी है।
1. इसमें ऐसा करना है जैसे आप हवा में साइकिल चला रहे हों।
2. यह बिस्तर या फिर एक योगा मैट पर लेटकरभी कर सकते हैं।
3. 30 बार एक्सरसाइज को दोहराएँ, और जितनी बार चाहें अभ्यास करते रहे। ध्यान रहे, बीच-बीच में आराम भी होना चाहिए।

2. साइकिल चलाना

हम साइकिल चलाने की ख़ास सिफारिश करेंगे। यह पूरे शरीर के लिए एक बहुत ही अच्छी एक्सरसाइज है, खास तौर पर आप के पैरों के लिए।
1. रोजाना जब पार्क जाएँ या शॉपिंग जाएँ, तो साइकिल चलाकर ही जाएँ। इसे एक आदत बना लें।
2. एक घंटा साइकिल चलाना अछा रहेगा।
3. अगर आपको पार्क जाना पसंद न हो तो एक स्टेशनरी साइकिल ले लें और घर में ही चलाएँ।

3. पैरों को अलग करना

यह व्यायाम कुर्सी पर बैठकर, चटाई पर लेटकर य सीधे बिस्तर पर लेटकर कर सकते हैं।
1. सब से पहले अपने पैर हवा में उठाएँ और उन्हें फैलायें, फिर उन्हें वापस लाएँ और अपने पैरो की उंगलियों को मिलाएँ।
2. इस प्रक्रिया को 20 बार दोहराएँ।
3. शुरुआत में थोड़ी दिक्कत होगी, क्योंकि इसमें थोड़े बल की ज़रूरत है। रोजाना करने पर पैरो में ताकत आ जाएगी और फिर करने में आसानी होगी।

4. अंगूठे को लचकाना

1. बिस्तर पर सीधे लेट जाएँ और पैर सीधे फैलाएँ।
2. पैर के अंगूठों को आगे-पीछे लचकाए। हर पैर के साथ यह एक्सरसाइज 20 बार करें।
3. यह अभ्यास नसों को सुधारने में बहुत लाभदायक है। साथ ही में पिंडली की मांसपेशियों को सुडौल बनाता है।

5. पैरों को जोड़ना

इसे आप बैठे या लेटकर कर सकते हैं, जो भी आप को ज़्यादा आरामदेह लगे।
1. पैर के पंजों को साथ मिलाएँ और फिर दूर फैलायें। इस एक्सरसाइज को 20 बार दोहराएँ।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info